फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Son of business leader Kanchal arrested in fraud of Rs 2.20 crore

Barabanki News: 2.20 करोड़ की ठगी में व्यापारी नेता कंछल का पुत्र गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2024 05:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Son of business leader Kanchal arrested in fraud of Rs 2.20 crore
बाराबंकी। व्यापारी नेता व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल को जमीन के नाम पर 2.20 करोड़ की ठगी में बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के शिवरत बिल्डर्स के निदेशक रितुराज सिंह ने 14 जून को शहर कोतवाली में अमित कंछल समेत छह लोगों के खिलाफ 2.20 करोड़ की ठगी का केस दर्ज कराया था। बिल्डर्स का कहना है कि उनकी कंपनी लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बाराबंकी शहर की विस्तारित एरिया में प्लाटिंग करती है। प्लाटिंग के विस्तार के लिए और जमीन की जरूरत थी। जिसके क्रम में बाराबंकी के लखपेड़ाबाग कॉलोनी निवासी दिनेश सिंह मिले और खुद को एप्पल रियल इंफ्रामार्ट प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर बताया।
विज्ञापन

कहा कि उनकी कंपनी के पास जमीनें है जो बेचेंगे। इस लेकर बाराबंकी के एक रेस्टोरेंट में एप्पल रियल इंफ्रामार्ट के निदेशक अमित कंछल, करुणा मातनहेलिया, नीरज मातनहेलिया, निकुंज मातनहेलिया, अपर्णा अग्रवाल और मैनेजर दिनेश सिंह के साथ बैठक हुई। जिसमें 11 गाटा संख्या की जमीनों के बेचने की बात सभी ने कही। एक करोड़ 10 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से हाईवे के पास दो बीघा जमीन का सौदा हुआ। रितुराज ने कई बार में दो करोड़ 20 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। कुछ दिन बाद जब मैनेजर से जमीन का बैनामा करने को कहा गया तो टालने लगे। कई दिन बाद जमीन को लेकर रितुराज से दो करोड़ रुपए और मांगे जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विगत नौ जनवरी को अमित कंछल और इनके सहयोगियों द्वारा जमीनों का बैनामा किसी और के नाम से कर दिया गया। 14 जनवरी को इसका विरोध करने और पैसा मांगने पर धमकी दी गई। रितुराज ने बताया कि अमित पर पहले से एक दर्जन मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है। पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। विवेचना में ठगी के सबूत मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम अमित कंछल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी जगत कनौजिया ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।


बनवारी लाल कंछल भी पहुंचे बाराबंकी
गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल बाराबंकी पहुंचे। सुबह जब अमित को गिरफ्तार करके उनका मेडिकल कराने के लिए पुलिसकर्मी जिला अस्पताल ले गए तब वे वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed