फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Son murdered father

इकलौते पुत्र ने पत्नी के साथ मिलकर पिता का गला रेत मार डाला

Thu, 26 Nov 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Son murdered father
फतेहपुर (बाराबंकी)। कलियुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता का गला रेतकर हत्या कर दी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के फतहापुर में गुरुवार शाम इकलौते पुत्र द्वारा की गई इस वारदात के पीछे जमीन का लालच बताया जा रहा है। शव उसके घर के हाते में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी व सीओ ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम फतहापुर मजरे कुतबापुर गांव में श्रीराम गौतम (55) करीब 20 बीघे भूमि का काश्तकार था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वह इकलौते पुत्र मनोज कुमार, उसकी पत्नी व एक वर्षीय पोते के साथ रहता था। जमीन को लेकर पिता-पुत्र के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। श्रीराम अपनी आठ बीघा भूमि गिरवी रख चुका था।
विज्ञापन

इन दिनों उसने कुछ बीघे भूमि और बंधक रख दी थी। इसी को लेकर पिता-पुत्र में तनाव चल रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इसी के बाद आक्रोशित मनोज अपनी पत्नी के साथ मिलकर बांका लेकर पिता पर टूट पड़ा। पुत्र के तेवर देख श्रीराम ने भागने की कोशिश की लेकिन घर के हाते में उस पर ताबड़तोड़ वारकर मनोज ने पिता को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए व मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाल संजय मौर्य दल-बल के साथ पहुंच गए। देर शाम तक शव कब्जे में लेकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी रही। मौके पर पहुंचे एएसपी उत्तरी आरएस गौतम व सीओ योगेंद्र कुमार भी जांच में जुटे हैं। एएसपी ने बताया कि इकलौते बेटे ने पिता की हत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ ही आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed