फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Somewhere the health ATM is closed and somewhere there is a network problem

Barabanki News: कहीं हेल्थ एटीएम बंद तो कहीं नेटवर्क की समस्या

Sun, 30 Jul 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 30 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the health ATM is closed and somewhere there is a network problem
बाराबंकी। आम जनता की सुविधा के लिए लगाए गए हेल्थ एटीएम काम नहीं आ रहे हैं। कहीं हेल्थ एटीएम बंद रहते हैं तो कहीं नेटवर्क की समस्या रहती है। इससे जांच नहीं हो पा रही है। वहीं जांच कराने के लिए लोग भटकते रहते हैं।
विज्ञापन



जिले में 11 अस्पतालों में करीब 44 लाख रुपये की लागत से हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। ये हेल्थ एटीएम पीएचसी बड्डूपुर, त्रिलोकपुर, सीएचसी फतेहपुर, सूरतगंज, रामनगर, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, रामसनेहीघाट, बड़ागांव, कोठी और हैदरगढ़ में लगाए गए हैं। यहां एक साथ करीब 32 प्रकार की जांचें की जा सकती हैं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते इनमें से ज्यादातर हेल्थ एटीएम आए दिन बंद रहते हैं। कहीं पर तर्क दिया जाता है कि नेटवर्क नहीं है, कहीं पर कहा जाता है कि किट खत्म हो गई है।
विज्ञापन



लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों की ओर से इन समस्याओं को दूर करने का कोई ठोस प्रयास नहीं किया जाता है, जिससे हेल्थ एटीएम पर जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने कहा कि यदि कहीं पर नेटवर्क आदि की समस्या है तो उसे जल्द दूर करा दिया जाएगा। जिससे जांच कराने के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन





जांच के नाम पर वसूली जाती है मोटी रकम
हेल्थ एटीएम पर जांच की सुविधा न मिलने के कारण लोग निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने को मजबूर हैं। कोठी निवासी संजय वर्मा ने बताया कि पैथाेलॉजी पर जांच के नाम पर 500 से लेकर 1000 रुपये तक वसूले जाते हैं। इसी प्रकार त्रिलोकपुर के राजकुमार बताते हैं कि जब भी वह हेल्थ एटीएम पर जांच कराने के लिए जाते हैं तो कभी एटीएम बंद मिलता है तो कभी नेटवर्क न होने की वजह से मायूस होकर लौटना पड़ता है। बड्डूपुर निवासी राजेंद्र बताते है कि हेल्थ एटीएम तो लगा दिया गया, परंतु इसका लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed