फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   so line hazir

सीएम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसओ लाइन हाजिर

Thu, 07 Jul 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
so line hazir
बाराबंकी। असंद्रा थानाध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। किसी ने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर थानाध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

एसओ असंद्रा ध्यानेंद्र प्रताप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने थाने में अपने कक्ष में बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। एक मीडियाकर्मी द्वारा इसका वीडियो बनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश को दिया गया।
विज्ञापन

इस पर बुधवार को जिलाध्यक्ष ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ एएसपी पूर्णेंदु सिंह से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने शिकायती पत्र में कहा है कि थानाध्यक्ष पद पर रहते हुए सार्वजनिक रूप से सरकार के प्रति विद्रोह के हालात पैदा किए जा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed