फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Smuggling of cough syrup has been going on in Barabanki for the last two years

Barabanki News: बाराबंकी में दो साल से पहले से चल रही कफ सिरप की तस्करी

Tue, 09 Dec 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of cough syrup has been going on in Barabanki for the last two years
बाराबंकी। कफ सिरप की तस्करी का मामला अब भले ही पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना है मगर बाराबंकी में यह गोरखधंधा बीते दो साल पहले से चल रहा है। यहां दो तस्करों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई चल रही है। जांच में पाया गया कि बाराबंकी से होकर बहराइच व नेपाल तक नशे के रूप में सिरप की आपूर्ति होती रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को इसे लेकर खाद्य आयुक्त रोशन जैकब व शासन के अधिकारियों ने वीसी में बाराबंकी के अधिकारियों से जानकारी ली। मई 2023 में 10.50 लाख रुपये कीमत के कफ सिरप पकड़े जाने के मामले में उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के न्योली निवासी चालक राजकुमार उर्फ सोनू, लाजपतनगर निवासी अमनदीप सिंह, सुधीर व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) व पुलिस की संयुक्त टीम ने बीते बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला गुलिस्तान-ए-शेर कॉलोनी में एक पिकअप को पकड़ा था। इसमें खांसी में इस्तेमाल होने वाली कफ सिरप की करीब साढ़े दस लाख रुपये कीमत की आठ हजार शीशी ओमरेक्स टी सिरप मिली थी। औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौके पर पिकअप सवार व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि सिरप लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर से सुधीर नामक व्यक्ति ने लोड कराई थी। पिकअप उसी की है। जांच में पता लगा कि यह सिरप लाजपत नगर निवासी अमनदीप सिंह ने बुक करवाने के साथ संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर दिया था। पिकअप में मौजूद बिल पर जिस फर्म के नाम दर्ज पाए गए, उनमें से एक फर्जी मिली तो दूसरी फर्म मोबाइल नंबरों व ऑनलाइन जांच में बंद मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed