{"_id":"65d3cb18d41f84d2d70af704","slug":"smuggler-arrested-with-one-kilo-of-smack-barabanki-news-c-315-1-brp1006-113145-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: एक किलो स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: एक किलो स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर पुलिस ने एक किलो 140 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। स्मैक की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। पूछताछ में तस्करों का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस अन्य लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार को एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि रामनगर के प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पांडेय की टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर एक युवक को बरियारपुर गांव के पास गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 140 ग्राम स्मैक मिली। गिरफ्तार युवक रंजीत कोठी थाना क्षेत्र के महरूपुर मजरे अकनपुर गांव का निवासी है।
उसने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक की खेप ग्राहक तक पहुंचाने जा रहा था। दूसरे व्यक्ति ने उसे मकबूलपुर से बाइक पर बैठाया था व बरियारपुर के पास छोड़कर ग्राहक को लाने की बात कह कर चला गया था। तब तक पुलिस पहुंच गई। रंजीत इससे पहले शराब के मामले में जेल जा चुका है। एसएचओ रत्नेश कुमार पांडेय ने बताया कि तस्कर गिराेह के अन्य लाेगों की तलाश की जा रही है।