फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Slowdown in paddy procurement, farmers wandering with tokens

Barabanki News: धान खरीद में सुस्ती, टोकन लेकर भटक रहे किसान

Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Slowdown in paddy procurement, farmers wandering with tokens
सफदरगंज। धान खरीद में क्रय केंद्रों पर सुस्ती के कारण किसान टोकन लेकर भटक रहे हैं। हाल यह है कि सफदरगंज मंडी में सात क्रय केंद्रों तक अब तक मात्र 58 किसानों के धान की तौल हो सकी है जबकि धान बेचने के लिए इन केंद्रों पर 500 से ज्यादा किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। किसानों का सत्यापन उनकी आंखों में मशीन लगाकर किया जाता है। तमाम किसानों की आंखों से सत्यापन में परेशानी हो रही है। किसानों के परिजन की आंखों से भी सत्यापन किया जाता है। आंख से सत्यापन करने वाली मशीन कई किसानों के लिए बेकार साबित हो रही है। मंडी में केंद्र प्रभारी ऋतुराज शुक्ला ने बताया कि आई स्कैनर के कारण तौल में समस्या आ रही है। वहीं किसान रामकुमार, सुरेश, जगदीश व महेश ने बताया कि टोकन लेकर वह भटक रहे हैं। तौल कराने का नंबर नहीं आ रहा। एक केंद्र पर एक दिन में कम से चार किसानों की तौल की जानी चाहिए। लेकिन हो नहीं रही।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने किया निरीक्षण-
दरियाबाद। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय के मथुरा नगर में संचालित विपणन शाखा के धान खरीद केंद्र का नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय ने शनिवार की शाम निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी अरुण कुमार से खरीद संबंधित जानकारी ली। कहा कि धान खरीद टोकन व्यवस्था से होनी चाहिए। किसी किसान को धान बेचने के लिए दौड़ना न पड़े। टोकन रजिस्टर पर धान खरीद के लिए किसानों के नाम के साथ फोन नंबर लिखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed