{"_id":"58d2bc914f1c1bb6681a50a7","slug":"slaughter-house-seized-in-deva","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा में सीज किया गया बूचड़खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा में सीज किया गया बूचड़खाना
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिना लाइसेंस मांस बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में योगी सरकार गठन के बाद से ही एक्शन में आ गई है। सरकारी कारिंदे सरकार के मेनीफेस्टो को लेकर संजीदा नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में देवा कस्बे में लंबे समय से संचालित अवैध बूचड़खाने को पुलिस ने बुधवार को सीज कर दिया।
नगर पंचायत देवा के हुज्जाजी मोहल्ला स्थित कसाई गली में लंबे समय से बूचड़खाना अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। कसाई गली स्थित एक चारदीवारी से घिरे भूखंड में इसे संचालित किया जा रहा था।
बुधवार को वहां पहुंची पुलिस ने अवैध बूचड़खाने को पूरी तरह बंद करा दिया। एसओ बीडी तिवारी ने बताया कि मौके पर मौजूद मांस कारोबारियों को कड़ी हिदायत दी गई है कि कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के किसी भी जानवर का यहां कत्ल न किया जाए।
विज्ञापन
जिले के मांस कारोबारियों पर शिकंजा
जिले में बुधवार को की गई पुलिस की जांच के दौरान कई मीट कारोबारियों ने नगर पंचायत देवा की समेत अन्य जगहों पर मीट बेचने की अनुमति का पत्र दिखाया। लेकिन कोई भी कारोबारी जानवर काटने संबंधी अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इसी के बाद पुलिस का रुख कड़ा हो गया।
पुलिस ने शहर व सभी कस्बों मेें मांस व्यापारियों को सख्त हिदायत दी है कि बिना लाइसेंस के मांस न बेंचे। शहर में तो दो दर्जन से अधिक कारोबारियों को नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। शहर में भी मंगलवार को नगर पालिका ने पीरबटावन मोहल्ले में चल रहे स्लाटर हाउस को बंद कराया है।
एसपी ने जताई थी नाराजगी
विभागीय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की देर रात पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त इंस्पेक्टर व थानाध्यक्षों की बैठक में अवैध बूचड़खानों के संचालन पर कड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही शासन की मंशा के मुताबिक इन पर सख्ती से रोक लगाने का फरमान जारी होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।