{"_id":"668488c024488adf2a00c234","slug":"skin-diseases-fever-and-measles-spreading-rapidly-barabanki-news-c-315-1-slko1014-119832-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेजी से फैल रहे त्वचा रोग, बुखार और खसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेजी से फैल रहे त्वचा रोग, बुखार और खसरा
Wed, 03 Jul 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को पहुंचे 1655 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। मौसम में आए बदलाव के चलते बुखार और खसरा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बच्चों से लेकर बड़ाें तक को यह बीमारी अपनी चपेट में ले रही है। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक इस समय इस रोग से पीड़ित मरीज सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1655 मरीज देखे गए। इनमें बुखार, खसरा तथा त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या 635 के आसपास बताई गई। जबकि सोमवार को 1250 मरीज ही देखे गए। यहां पर दवा लेने आए रुद्रांश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तेज बुखार के साथ शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आए हैं। जिला अस्पताल में इनके अलावा रामपाल, केशव प्रसाद, गौरी, निलेश, हंसराज, कौशलेंद्र समेत कई लोग बुखार और खसरा रोग से पीड़ित मिले।
चिकित्सकों द्वारा देखकर दवाएं दी गई। इसके अलावा त्वचा रोग के मरीजों की भी संख्या करीब 155 के आसपास रही। इन लोगों ने बताया कि गांवों में बुखार, खसरा ओर त्वचा रोग काफी तेजी से फैल रहा है। पूरा का पूरा घर से रोग की चपेट में आकर परेशान है। गांव के ज्यादातर लोग निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भेजी जाती हैं टीमें : सीएमओ
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा मौसम में आए बदलाव की वजह से बुखार, खसरा और त्वचा रोग केक मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। वहीं सीएमओ डॉ. अवधेश यादव का कहना है कि जहां पर ऐसी सूचना मिलती है वहां तत्काल टीम भेज दी जाती है।