फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Skills of 1500 artisans will be improved

Barabanki News: 1500 कारीगरों का निखारा जाएगा हुनर

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Skills of 1500 artisans will be improved
बाराबंकी। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कारीगरों-कामगारों के लिए शुरू होने जा रही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में पहले साल 1500 लोगों का चयन किया जाएगा। इन्हें प्रशिक्षण देकर कौशल विकास किया जाएगा एवं टूल किट के लिए 15000 रुपये की मदद ई-वाउचर के रूप में दी जाएगी। इस योजना के तहत प्रशिक्षण पाने के बाद कामगारों को ऋण प्राप्त करने की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन



पीएम विश्वकर्मा योजना में जिले को 1500 का लक्ष्य दिया गया है। इसमें निकायों व ब्लॉकों से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें बढ़ई, बोटमेकर, अस्त्र निर्माता, लोहार, हथौड़ा और टूल किट निर्माता, ताला बनाने वाले, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू के बुनकर, गुड़िया और खिलौना बनाने वाले, नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी एवं मछली पकड़ने का जाल बनाने वालों को अपनी कला निखारने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से चयनित लाभार्थियों को पांच दिन का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र के साथ टूल किट के लिए 15000 रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा। लाभार्थी पांच प्रतिशत प्रति वर्ष की दर पर एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर सकेंगे। 18 माह में ऋण चुकाने पर इन्हें 15 दिवसीय प्रशिक्षण मिलेगा और दो लाख रुपये का ऋण 30 माह के लिए प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से मार्केटिंग में सहयोग किया जाएगा और ऑनलाइन लेनदेन करने पर प्रति ट्रांजेक्शन एक रुपये देकर उत्साहवर्धन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ कार्यक्रम का जिले में भी सजीव प्रसारण किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जीएम डीआईसी आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए ब्लॉक व निकायवार लक्ष्य तय कर दिया गया है। इस योजना में जनसेवा केंद्र के माध्यम से https://pmvishwakarma.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed