फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six teacher suspended

छह शिक्षक निलंबित

Mon, 13 Jul 2015 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 13 Jul 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कई दिनों से विद्यालय से गायब रहने वाले तीन अनुदेशकों को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

बीएसए ने सोमवार को हरख ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए ने बताया कि जब वह प्राथमिक विद्यालय भुलभुलियापुर पहुंचे तो यहां पर तैनात शिक्षिका आकांक्षा गुप्ता के रजिस्टर पर हस्ताक्षर तो थे लेकिन वह विद्यालय में मौजूद नहीं थी। जिस पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद बीएसए जूनियर विद्यालय सैदहा पहुंचे। यहां पर शिक्षक ओमप्रकाश, प्रतिभा और राघवेंद्र तो मौजूद थे लेकिन कक्षों में सन्नाटा पसरा हुआ था। अभिलेखों का निरीक्षण किया तो उस पर 43 बच्चे पंजीकृत थे लेकिन मौके पर सिर्फ एक छात्र ही मौजूद था। बीएसए ने जब इसका कारण पूछा तो तीनों शिक्षक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर बीएसए ने तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में तैनात शिक्षक छोटेलाल पिछले तीन दिनों से बिना सूचना के गायब पाए गए। जिस पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय अयाजनगर में तैनात शिक्षिका सुस्मिता मिश्रा विद्यालय के समय विद्यालय से गायब मिली जिस पर इन्हें भी निलंबित किया गया है। जूनियर विद्यालय इब्राहिमाबाद में तैनात अनुदेशक सोनालिका वर्मा, आरती देवी और सौरभ पिछले कई दिनों से बिना सूचना के गायब थे। जिस पर इनकी संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। बीएसए पीएन सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक गायब मिले तो कई अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते पाए गए। जिस पर छह शिक्षकों को निलंबित करते हुए जवाब तलब किया गया है। वहीं, तीन अनुदेशकों को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed