{"_id":"668f14ecbdab178d7c0b0996","slug":"six-roads-are-being-built-with-rs-34-crores-six-lakh-people-will-get-relief-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120368-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 34 करोड़ से बन रहीं छह सड़कें, छह लाख को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 34 करोड़ से बन रहीं छह सड़कें, छह लाख को मिलेगी राहत
Thu, 11 Jul 2024 04:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अब आप सुबेहा से चलेंगे तो देवीगंज, सिद्धौर, जैदपुर होते हुए बाराबंकी तक पहुंचने में उधड़ी सड़क, गड्ढे व बिखरी गिट्टियां नहीं मिलेंगी, बल्कि लकदक सड़क पर सफर होगा। इस सड़क समेत जिले की छह प्रमुख सड़कों का कायाकल्प करीब 34 करोड़ रुपये से हो रहा है। निर्माण जारी है। इसे लेकर शासन ने करीब 3.60 करोड़ रुपए और दिए हैं। इससे करीब छह लाख लाेगों को राहत मिलेगी।
जिन सड़कों का निर्माण हो रहा है उसमें बाराबंकी-जैदपुर-सिद्धौर-देवीगंज-सुबेहा मार्ग है। किमी नौ से 18 व 23 से 50 तक करीब 10 करोड़ की लागत से नवीनीकरण का काम चल रहा है। यह मार्ग अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी जिलों को ही नहीं जिले के बंकी, हरख, बनीकोडर, सिद्धौर, हैदरगढ़ ब्लाकों के क्षेत्रों को जाेड़ता है। इसमें डेढ़ करोड़ रुपया मिला है। इसी प्रकार भेलसर-टिकैतनगर-रामनगर-फतेहपुर-महमूदाबाद करीब 12 करोड़ से नई हो रही है। इसके लिए 1.24 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इसी प्रकार 53 लाख से बन रहा नैनामऊ-मसौली-देवकलिया-रामपुर कटरा मार्ग के लिए 7.61 लाख, करीब 44 लाख से बन रहे लक्षबर बजहा करपिया-नेवला मार्ग के लिए 12.44 लाख, 461 लाख के हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग पर पूरे हो चुके काम के लिए करीब 31 लाख व सलेमपुर-भानमऊ-जैदपुर-सफदरगंज-बदोसराय मार्ग के लिए 30.79 लाख मिले है। इस सड़क का बजट करीब चार करोड़ का था।
अन्य सड़कों की कार्ययोजना भी गई
सड़कों का निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इन सड़कों में सुबेहा से बाराबंकी मार्ग सालों से नवीनीकरण के इंतजार में था। बाकी अन्य सड़कों की कार्ययोजना भी शासन को भेजी जा चुकी है। -राजीव कुमार राय, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग