फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six crore rupees received for tube wells, relief to one lakh farmers

Barabanki News: नलकूपों के लिए मिले छह करोड़ रुपये, एक लाख किसानों को राहत

Tue, 02 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Six crore rupees received for tube wells, relief to one lakh farmers
बाराबंकी। जिले के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे समय से खराब पड़े सरकारी नलकूपों को ठीक करने का सरकार ने फैसला लिया है। पहले चरण में बाराबंकी के 152 नलकूपों और उनकी पानी पहुंचाने की व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए छह करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

निर्देश दिए गए हैं कि मार्च से पहले इन सभी नलकूपों को ठीक कर दिया जाए। जिससे करीब 15 हजार हेक्टेयर खेतों में सिंचाई हो पाएगी। इससे लगभग एक लाख किसानों को सीधा फायदा मिलेगा, जो कई सालों से पानी की कमी का सामना कर रहे थे। अब उनके खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय 370 राजकीय नलकूप हैं, जिनमें से अधिकांश या तो बंद हैं या उनकी मशीनरी व पाइप लाइनें जर्जर हैं। दो दर्जन से अधिक नलकूपों की मोटरें खराब हैं और कई की पाइप लाइनें टूट चुकी हैं। इसका नतीजा यह है कि करीब 15 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र सिंचाई के अभाव में संघर्ष कर रहा है। रामनगर ब्लॉक के कटियारा, असंद्रा ब्लॉक के मंसारा, जलालपुर समेत कई गांवों में सालों से पानी न आने के कारण किसानों ने खेती से लगभग हाथ खींच लिए हैं। दरियाबाद, हैदरगढ़, नवाबगंज, फतेहपुर और रामनगर के गांवों में भी किसान धान, उड़द और मेंथा की खेती के लिए पानी को तरस रहे हैं। विभाग के अनुसार, आधुनिकीकरण के लिए 52 नलकूपों व इनकी जल वितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 3 करोड़ 27 लाख रुपये, 1.5 क्यूसेक क्षमता के 58 नलकूपों की मशीनरी और पाइपलाइन को हाईटेक करने के लिए एक करोड़ 73 लाख रुपये व एक क्यूसेक वाले 42 नलकूपों में मोटरों का बदलाव व जल वितरण प्रणाली व पाइपलाइन सुधार के लिए 88 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। शेष राशि से पूरा कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी में स्थायी अधिशासी अभियंता नहीं
जिले में नलकूप विभाग का कार्यालय देवा रोड स्थित अभय नगर में है। विडंबना यह है कि जिले को वर्षों से स्थायी अधिशासी अभियंता नहीं मिल सका है। लखनऊ के अधिशासी अभियंता शशांक कुमार यहां का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं।

वर्जन-
काफी दिन बाद शासन से नलकूपों को हाईटेक करने और जल वितरण प्रणाली सुधारने के लिए बजट मिल गया है। काम जल्दी शुरू किया जाएगा। गुणवत्ता परखने के लिए एक टीम भी गठित होगी।
- शशांक कुमार, अधिशासी अभियंता नलकूप

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed