फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Six bighas of wheat crop and a house burnt in the fire

Barabanki News: आग से छह बीघा गेहूं की फसल व घर जला

Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Six bighas of wheat crop and a house burnt in the fire
सिद्धौर/रामनगर (बाराबंकी)। आग लगने की घटनाएं जिले में थम नहीं रही हैं। रविवार को सिद्धौर ब्लाॅक के मोहम्मदपुर चंदी सिंह गांव में छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं, रामनगर ब्लाॅक के तालपाल पुरवा गांव में एक घर का सारा सामान जल गया। मोहम्मदपुर चंदी सिंह गांव के शिवम वर्मा के खेत में रविवार दोपहर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचता, उससे पहले छह बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के तालपाल पुरवा गांव में राम प्रकाश के घर में रविवार की दोपहर उस समय आग लगी जब वह परिवार के सदस्यों के साथ खेत में गेहूं काट रहे थे। घर में नौ से छह साल के तीन बच्चे मानसी, राधेश्याम व शिवांगी ही थे। जिस समय आग लगी बच्चे दरवाजे पर थे। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। आग से कपड़े, अनाज, चारपाई व अन्य सामान जल गया। लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया। करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


आग से जला वाहन
देवा (बाराबंकी)। बाराबंकी शहर की एक बाइक एजेंसी के भार वाहन (हाफडाला) में रविवार की शाम अचानक उखड़ी गांव के निकट आग लग गई। चालक जब तक कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। देवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारवाहन बड्डूपुर में बाइकें उताकर लौट रहा थ, तभी आग लगी। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से वाहन में आग लगने की आशंका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed