{"_id":"65b6cb1cb004d8894b020584","slug":"six-arrested-for-blocking-highway-barabanki-news-c-315-1-brp1006-112012-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईवे जाम करने के मामले में संगठन अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईवे जाम करने के मामले में संगठन अध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान हाईवे जाम करने, पुलिस पर हमला करने व राममंदिर को लेकर टिप्पणी करने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक संगठन का अध्यक्ष बताया गया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान हाईवे जाम कर दिया गया था। जिसमें एंबुलेंस व बसें फंस गई थीं। चौकी इंचार्ज ने पुलिसकर्मियों के साथ रोक लगाई तो उनसे हाथापाई की गई। एक सिपाही का गला दबाने का प्रयास किया गया। एएसपी सीएन सिन्हा के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राममंदिर को लेकर टिप्पणी की गई।
पुलिस ने इसे लेकर 13 लोगों को नामजद करते हुए 35 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस केस के आरोपी गढ़ी गांव निवासी संगठन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, धनराज प्रताप सिंह, कुलवंत सिंह, शुभम सिंह, आकाश निगम व जैदपुर थाना क्षेत्र के पूरेबाबा गांव निवासी सियाराम को गिरफ्तार किया गया है।