{"_id":"6034010e8ebc3ee8ec7952eb","slug":"six-arrest-barabanki-news-lko5662364142","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा लगाने के विवाद में चौकी इंचार्ज निलंबित, 55 पर केस, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा लगाने के विवाद में चौकी इंचार्ज निलंबित, 55 पर केस, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पारा गांव में बिना अनुमति बौद्ध व अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बाद ग्रामीणों ने पथराव किया था। जिसमें एक दरोगा व सिपाही को चोटें लगी। साथ पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद व 46 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एसपी ने लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी को निलंबित किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के पारा गांव में रविवार शाम कुछ लोगों ने बिना अनुमति के गांव के बाहर खलिहान की भूमि पर दो प्रतिमा स्थापित कर दिया था। इसके बाद यहां पर तनाव को देखते हुए फतेहपुर व मोहम्मदपुर खाला थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। रोकने पर ग्रामीणों पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें महिला दरोगा शिखा सिंह व सिपाही अर्जुन घायल हो गए। इस दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद सुचना पर एसडीएम पंकज सिंह न तहसीलदार ने पहुंचकर जांच की व प्रतिमा को हटवाने का निर्देश दिया।
इस पर पुलिस ने दोनों प्रतिमाओं को हटवा दिया। इस मामले में भवनलाल, राजेंद्र, राजाराम, पिंटू, मनीष, सुरेश, सचिन, गेंदलाल, रामदास को नामजद करते हुए 46 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी भवनलाल, राजेन्द्र, राजाराम, पिन्टू, मनीष, सुरेश को गिरफ्तार कर सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से वह जेल भेजे गए है।
विज्ञापन
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के पारा गांव में हुए विवाद के मामले में चौकी इंचार्ज छद्दू चौधरी को लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। इस मामले में जो भी दोषी है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।