फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sitapur PTC riders bagged 22 medals, Shaheen named best horse

Sitapur News: सीतापुर पीटीसी के अश्वारोहियों ने झटके 22 पदक, शाहीन बना बेस्ट हॉर्स

Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sitapur PTC riders bagged 22 medals, Shaheen named best horse
मुरादाबाद में 27 वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता में सीतापुर पुलिस प्रशिक्ष
सीतापुर। मुरादाबाद स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में तीन दिवसीय 27 वीं वार्षिक उत्तर प्रदेश अश्वारोहण प्रतियोगिता में सीतापुर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की टीम का दबदबा रहा। छह राइडर्स और 12 अश्वों की टीम ने कुल 22 पदक हासिल किए। इसमें 10 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। एडीजी पीटीसी विजय सिंह मीणा ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 26 से 29 दिसंबर तक मुरादाबाद में आयोजित हुई। इसमें सीतापुर पीटीसी की टीम प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। वहीं, पीटीसी के वार्म ब्लड ब्रीड के अश्व शाहीन को बेस्ट हॉर्स के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


एडीजी पीटीसी विजय सिंह मीणा ने बताया कि यूपी पुलिस रिले कंपटीशन प्रतियोगिता में अविनाश कुमार ने शाहीन और कुलदीप ने दारा अश्व के साथ दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में टीम को स्वर्ण पदक मिला। यूपी पुलिस ब्रेवो जंपिंग प्रतियोगिता में कुलदीप ने दारा अश्व के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में अविनाश कुमार ने शाहीन अश्व के साथ प्रदर्शन करते हुये कांस्य पदक हासिल किया। यूपी पुलिस व्यक्तिगत टेेंट पेगिंग प्रतियोगिता में अजय सिंह ने चंचल अश्व के साथ प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

यूपी पुलिस सईस कंपटीशन में अशोक कुमार ने शाहीन अश्व के साथ प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। मिडले रेस कंपटीशन में हिमांशु कुमार, अजय सिंह और अविनाश कुमार की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी कंपटीशन में मोहित कुमार और कुलदीप ने रजत पदक हासिल किया। पुलिस हॉर्स टेस्ट में अविनाश व अजय की टीम ने रजत पदक और हिमांशु कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। फॉल्ट एंड आउट में अविनाश कुमार को रजत पदक, टॉप स्कोर जंप में अविनाश कुमार को कांस्य पदक और मोहित कुमार को चतुर्थ स्थान मिला। टीम टेंट पेगिंग में हिमांशु कुमार, मोहित कुमार, अजय सिंह और अविनाश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। ओपन सिक्स बॉर जंप में अविनाश कुमार ने रजत और अजय सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं, टीम टेंट पेगिंग इंडियन फाइल में मोहित कुमार, अविनाश कुमार, हिमांशु कुमार और अजय सिंह की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष बढ़ेगी ताकत, प्रदेश में अश्व शक्ति में होंगे नंबर वन
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष महाविद्यालय में 80 अस्तबलों का निर्माण किया जा रहा है। इससे अश्व शक्ति में इजाफा होगा। पुराने 40 अस्तबलों को मिलाकर कुल 120 अस्तबल हो जाएंगे। यह संख्या उत्तर प्रदेश की अधिकतम संख्या होगी। वर्तमान में सीतापुर में 21 अश्व हैं, जिनमें पांच वार्म ब्लड ब्रीड के अश्व, 8 थ्रो ब्रीड के अश्व और 8 देशी ब्रीड के अश्व शामिल हैं। इनमें 12 अश्व जंपिंग थ्री डे, ड्रेशाज और टेंट पेगिंग के हैं।
- विजय सिंह मीणा, एडीजी पीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed