फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   SIR: Paste your photo on both the forms and submit it to the BLO.

एसआईआर: दोनों फार्म में फोटो चस्पा कर बीएलओ के पास करें जमा

Tue, 25 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
SIR: Paste your photo on both the forms and submit it to the BLO.
बाराबंकी। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। सभी 23 लाख से अधिक मतदाताओं में गणना प्रपत्र (फॉर्म) बांटने के बाद, अब इन्हें भराकर वापस लिया जा रहा है। इसके साथ ही, जमा कराए गए फॉर्मों की फीडिंग का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है। आपको बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा उपलब्ध कराए गए दोनों फॉर्म पर अपनी पूरी जानकारी फोटो लगाकर सही और साफ शब्दों में भरकर जमा करना है।फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर भी साफ शब्दों में लिखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आपसे संपर्क किया जा सके। फॉर्म जमा करने के बाद दूसरे फॉर्म पर बीएलओ की रिसीविंग (रसीद) अवश्य ले लें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। ऐसा नहीं करने पर आपका नाम मतदाता सूची से कट भी सकता है। इसलिए, बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर उसे भरकर जमा करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन

एसआईआर का कार्य महत्वपूर्ण, जनता भी निभाए अपनी भागीदारी
फोटो: 14
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति जानने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को बूथों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने शहर स्थित इरम कॉन्वेंट इंटर कॉलेज के कई बूथों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाग संख्या 328 पर 936 मतदाताओं में से 125 मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरे जा चुके थे। भाग संख्या 329 में पंजीकृत 889 मतदाताओं में से 200 फॉर्म पूरे किए गए थे। भाग संख्या 346 में कुल 1307 मतदाताओं में से केवल 110 के फॉर्म ही भरे गए थे। कार्य में ढिलाई मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से बीएलओ एप पर की जा रही फीडिंग की भी जानकारी ली। कहा कि एसआईआर कार्य में लगे सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बीएलओ का सहयोग करें। डीएम को बीएलओ ने बताया कि अब एप ठीक से काम कर रहा है, जिससे फॉर्म की फीडिंग में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed