फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shri Ram killed Ravana, people cheered

Barabanki News: श्रीराम ने किया रावण का वध, लगे जयकारे

Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 24 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana, people cheered
बाराबंकी। जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित रामलीला में कालाकारों ने अपने मंचन से दर्शकों को भावविभाेर कर दिया। सोमवार को रामनगर में जहां प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया, वहीं शहर की रामलीला में हनुमान जी ने लंका दहन कर दिया। इसके अलावा हैदरगढ़, त्रिलोकपुर, रामसनेहीघाट, निंदूरा आदि स्थानों पर भी मंचन किया गया।
विज्ञापन


रामनगर के राजा रत्नाकर सिंह के संरक्षण में आयोजित रामलीला में सोमवार को रामलीला मैदान पक्का तालाब पर प्रभु श्रीराम की सेना ने नल, नील व हनुमान की सहायता से समुद्र पर सेतु बांधा तो वहीं पर राम ने आचार्यों संग सेतु बंध रामेश्वरम शिवजी की स्थापना की। रावण के दरबार में अंगद संवाद हुआ। इसके बाद इंद्रजीत और लक्ष्मण का युद्ध और हनुमान के संजीवनी लाने का मंचन किया गया। कुंभकरण व मेघनाथ का वध लक्ष्मण ओम त्रिवेदी के हाथों से हुआ। अंत में श्रीराम और रावण का युद्ध हुआ। इसमें प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। देखते ही देखते पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


उधर, शहर के दशहराबाग की रामलीला में मंचन देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी पड़ी। धनुष यज्ञ मैदान से होते हुए नगर के बीचोबीच रावण का काफिला देखने के लिए सड़क के साथ-साथ घर की छतों पर लोग खड़े नजर आए। रावण के अट्टाहास से उसके सैनिक भी जोश में दिखाई दिए। रावण की विशाल सेना देख नगरवासी रोमांचित हो उठे। सोमवार को यहां हनुमान की ओर से लंका दहन का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed