{"_id":"655a686da861810674004b43","slug":"showed-enthusiasm-at-first-but-disappointed-after-defeat-barabanki-news-c-315-1-brp1006-8429-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पहले दिखा उत्साह, मगर हार से हुए निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पहले दिखा उत्साह, मगर हार से हुए निराश
Mon, 20 Nov 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप क्रिकेट का फाइनल मैच देखने का उत्साह रविवार को युवाओं के सिर चढ़कर बोला। शहर के पार्कों में एलईडी लगाकर मैच का प्रसारण किया गया। हवन-पूजन हुआ। पूरे दिन धड़कनें घटती-बढ़ती रहीं और सड़कों पर सन्नाटा रहा। घरों में बड़े-बूढ़ों, बच्चों व महिलाओं ने भी मैच देखा। लोगों में विश्वकप का उपविजेता बनने का उत्साह तो मगर हार का मलाल भी कम नहीं था।
शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित पार्क में एलईडी लगाकर मैच का प्रसारण किया गया। बैठने के लिए कुर्सियां डाली गईं। मैच देखने के लिए लोग सुबह से पार्क में जमा होने लगे। भारी भीड़ के बीच पूरी कॉलोनी के लोग पहुंचे। कंपनीबाग मोहल्ला स्थित पार्क में युवाओं की ओर से बाकायदा टेंट लगाकर एलईडी लगाई गई थी। दोपहर में यहां मैच का प्रसारण शुरू हुआ तो पूरा पार्क खचाखच भर गया।
लखपेड़ाबाग, विजयनगर, अयोध्यानगर, दशहराबाग, अभयनगर में लोग सुबह से ही टीवी के सामने जम गए थे। मजबूरी में घर के बाहर निकलने वाले लोग मोबाइल पर लाइव स्कोर देख रहे थे। दुकानों पर भीड़ लगी थी। इस दौरान लोगों की धड़कन तेज और धीमी होती रही। शुरुआती दौर में ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरते ही लोगों में उल्लास भर गया। भारत मां की जय के नारे लगने लगे। मैच देखने में जुटे लोग भूख-प्यास सब कुछ भूल चुके थे। उधर, कई जगह हवन-पूजन हुआ।। जीत-हार से ज्यादा खुशी भारत के फाइनल मैच खेलने को लेकर दिख रही थी। लोग एक-दूसरे से स्कोर पूछते रहे। वहीं भारत के मैच में हार से लोग निराश दिखे।