{"_id":"67293f0caeb270ac6d025874","slug":"shopkeeper-dies-in-road-accident-barabanki-news-c-315-1-brp1007-127343-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में दुकानदार की मौत
Tue, 05 Nov 2024 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
पप्पू चौरसिया। फाइल फोटो।
बाराबंकी। थाना क्षेत्र सतरिख में हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद शव रात भर सड़क किनारे पड़ा रहा। सोमवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर परिजन बेसुध हो गए।
कोठी थाना क्षेत्र के चियारा दौलतपुर गांव निवासी पप्पू चौरसिया (47) देवा कोतवाली क्षेत्र के माती में परिवार के साथ रहकर पान की दुकान चलाते थे। रविवार को भैया दूज के मौके पर वह बाइक से अपनी ससुराल सिद्धौर इलाके के रहरिया गांव गए थे। वहां से देर शाम घर के लिए निकले थे।
सोमवार सुबह हैदरगढ़-बाराबंकी राजमार्ग पर नेवली गांव के पास सड़क किनारे झाड़ियां में पप्पू का शव और बाइक मिली। सिर और शरीर के कई हिस्सों में आई चोट से आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। अचानक हुई इस घटना से पप्पू के परिजन बदहवास हैं। सतरिख के थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।