{"_id":"6689dc4929da34ccc00bc469","slug":"shopkeeper-dies-due-to-electric-shock-barabanki-news-c-315-1-brp1006-120054-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: करंट की चपेट में आकर दुकानदार की मौत
Sun, 07 Jul 2024 05:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र फतेहपुर में शुक्रवार देर रात पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर बाटी-चोखा के दुकानदार की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गाजीपुर जिला के थाना ईसेपुर मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बैरान गांव निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता (30) कस्बा फतेहपुर के नेशनल इंटर कॉलेज के सामने बाटी-चोखा का ठेला लगाते थे।
वह कस्बे के मोहल्ला राजा बाजार में अंजीत वर्मा के मकान में किराये पर रहते थे। शुक्रवार रात वह अपने कमरे पर पहुंचे और जैसे ही पंखे को छुआ, करंट लग गया। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।