फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shilpi's life was taken by betrayal in love.

Barabanki News: प्यार में मिले धोखे ने ली शिल्पी की जान

Thu, 14 May 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 14 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Shilpi's life was taken by betrayal in love.
बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार शाम फंदे पर लटक कर जान देने वाली हेड कांस्टेबल शिल्पी यादव की मौत अब प्रेम प्रसंग और कथित धोखे के नजरिए से देखी जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि एक करीबी पुलिसकर्मी ने शादी का वादा कर बेटी को धोखा दिया, जिससे शिल्पी मानसिक रूप से टूट गई थीं। इसी वजह से उसने जान देने जैसा आत्मघाती कदम उठाया। बुधवार को शिल्पी का शव देखकर पिता व सिपाही भाई फफक पड़े।
विज्ञापन

इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के पत्ता पुरवा गांव निवासी किसान अनिल कुमार यादव की बेटी शिल्पी यादव वर्ष 2016 बैच की सिपाही थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर नगर कमिश्नरेट में थी, जबकि बीते 18 अप्रैल को उन्हें तलवारबाजी प्रशिक्षण और कोचिंग के लिए 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी से संबद्ध किया गया था। मंगलवार शाम उनका शव फंदे से लटका मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

देर रात शिल्पी के पिता अनिल व हाल ही में ही सिपाही बने भाई ऋषि यादव व कुछ रिश्तेदार बाराबंकी पहुंचे। सुबह परिजनों ने मसौली थाने पहुंचकर तहरीर दी। परिजनों का कहना है कि वर्ष 2022 में शिल्पी का तलाक हो गया था। शिल्पी पिछले करीब तीन वर्षों से एक पुलिसकर्मी के संपर्क में थीं। परिजनों के अनुसार युवक ने शादी का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में पीछे हट गया। इसी धोखे से आहत होकर शिल्पी अवसाद में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिल्पी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पिछले तीन महीनों की कॉल डिटेल, चैट और लोकेशन हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किन लोगों से उनकी लगातार बातचीत हो रही थी और घटना से पहले शिल्पी की मानसिक स्थिति कैसी थी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सुसाइड नोट की राइटिंग की भी जांच होगी। शिल्पी की राइटिंग का नमूना भी प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed