फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Shepherds showed courage, tied crocodiles

चरवाहों ने दिखाई हिम्मत, मगरमच्छ को पकड़ पेड़ से बांधा

Wed, 18 Nov 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shepherds showed courage, tied crocodiles
माती (बाराबंकी)। क्षेत्र के किसान पथ के किनारे बकरी चरा रहे एक ग्रामीण ने मगरमच्छ को देखा और हिम्मत जुटाते हुए कुछ लोगों की मदद उसे रस्सी से आम के पेड़ से बांध दिया। मगरमच्छ पकड़े जाने की भनक लगते हुए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सरयू नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

विकास खंड देवा क्षेत्र के माती के निकट किसान पथ शारदा नहर के किनारे मुरादाबाद गांव के पास बुधवार को गांव निवासी धनीराम, गब्बर सिंह, अमित, हारून व शाहरुख खान बकरी चरा रहे थे। तभी झाड़ियों में करीब सात-आठ फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। इन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए रस्सी से मगरमच्छ को आम के पेड़ से बांध दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन दारोगा देेवा प्रशांत कुमार, एसडीओ एनके सिंह, इम्तियाज अहमद, क्षेत्राधिकारी वन देवा अनुज सक्सेना, वन दारोगा अनिल गुप्ता, अनवर अली व वन रक्षक हरिराम की टीम मौके पर पहुंची व मगरमच्छ को पकड़कर ले गई। टीम ने मगरमच्छ को गनेशपुर स्थित सरयू नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मगरमच्छ पकड़ने वाले मुरादाबाद निवासी धनीराम का कहना है कि तीन दिनों पहले उसकी दो बकरियां मगरमच्छ निगल गया है जिनकी कीमत करीब 16 हजार रुपये थी। पीड़ित किसान ने वन विभाग की टीम से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। मौके पर ही वन विभाग के एनके सिंह ने पीड़ित ग्रामीण से इस संबंध में शिकायती पत्र मांगा है और उचित सहायता दिलाने की बात कही है।

डीएफओ संत कुमार तिवारी ने बताया कि माती गांव के आसपास कई तालाब हैं, उसी में रहने वाले मगरमच्छ कभी-कभार निकल आते हैं। टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर सरयू नदी में छोड़ दिया है। बकरी निगलने जैसा कोई मामला नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed