{"_id":"64628c6b90d1ffb0aa007315","slug":"sheela-is-the-richest-neelofar-has-only-barabanki-news-c-13-1-237143-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शीला सबसे रईस, नीलोफर के पास सिर्फ 16.45 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शीला सबसे रईस, नीलोफर के पास सिर्फ 16.45 लाख
Tue, 16 May 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 16 May 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
- 4.93 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सतरिख अध्यक्ष दूसरे पायदान पर
- 14 में पांच अध्यक्षों के पास करोड़ों की संपत्ति, बाकी लाखों के मालिक
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। नवनिर्वाचित अध्यक्षों में से पांच करोड़पति हैं। नगर पालिका नवाबगंज से विजयी हुईं सपा की शीला सिंह सबसे रईस हैं। शीला सिंह व इनके पति सुरेंद्र सिंह के पास 11 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। सतरिख के अध्यक्ष रेहान कामिल रईसों में दूसरे स्थान पर हैं जबकि जैदपुर अध्यक्ष व उनकी पत्नी के पास 4.93 करोड़ रुपये की संपत्ति है। नगर पंचायत जैदपुर की अध्यक्ष नीलोफर के पास सबसे कम संपत्ति है। इनके पास 5.75 लाख रुपये की चल व दस लाख 70 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।
नगर पालिका नवाबगंज से नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीला सिंह के पास 3.45 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है। इनके पति सुरेंद्र सिंह के पास करीब पौने आठ करोड़ रुपये की संपत्ति है। सतरिख से सपा प्रत्याशी रेहान कामिल 3.63 करोड़ रुपये की संंपत्ति के मालिक है, जबकि इनकी पत्नी मुमताज के पास करीब 1.90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें फॉर्च्युनर गाड़ी के साथ जमीनें, मकान व बैंक अकाउंट में जमा धनराशि शामिल है। हैदरगढ़ से निर्दलीय अध्यक्ष आलोक तिवारी के पास 24.74 लाख रुपये की चल व 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास सिर्फ सवा तीन लाख रुपये की चल संपत्ति है। सुबेहा से अध्यक्ष देवीदीन 45 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। इनके पास 41.77 लाख की अचल एवं पौने चार लाख रुपये की चल संपत्ति है। सिद्धौर अध्यक्ष रमंता व इनके पति लल्लू के पास 18 लाख रुपये की चल संपत्ति है जिसमें जिसमें दो बाइक, एक स्कॉर्पियो व सोने चांदी के जेवरात शामिल है। दोनों के पास 34 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। दरियाबाद अध्यक्ष रुकसाना बानो व पति मो. सज्जाद के पास नकदी, 27 तोला सोना, चार प्लॉट, लखनऊ व दिल्ली में फ्लैट व दरियाबाद में दस लाख रुपये कीमत का आवास शामिल हैं। इनके पास करीब 1.30 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है। देवा के मोहम्मद हारून के पास 50 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति है। बंकी में इरफाना खातून के पास साढ़े आठ लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि इनके पति के पास 26.30 की संपत्ति है। टिकैतनगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता व उनकी पत्नी के पास दो करोड़ रुपये से अधिक की चल व अचल संपत्ति है। फतेहपुर अध्यक्ष इरशाद अहमद के पास 250 ग्राम सोना व चांदी के जेवरात, मकान समेत लाखों की संपत्ति है। बेलहरा अध्यक्ष शबाना खातून उनके पति इबरार खां व पुत्र हमजा की संपत्ति मिलाकर 1.95 लाख रुपये की चल व 40 लाख रुपये अचल संपत्ति है। रामनगर अध्यक्ष रामशरण पाठक के पाच 6.84 लाख रुपये की चल व 1.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां हैं। रामसनेहीघाट अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश के पास 38 लाख रुपये की संपत्ति है।