{"_id":"6a1c98cc77c796491e0b55c7","slug":"shariq-eleven-won-the-pechrua-premium-league-barabanki-news-c-315-1-brb1009-169548-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शारिक इलेवन ने जीता पेचरुआ प्रीमियम लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शारिक इलेवन ने जीता पेचरुआ प्रीमियम लीग
Mon, 01 Jun 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़। पेचरुआ प्रीमियम लीग क्रिकेट सीजन-दो के फाइनल मुकाबले में शारिक इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुलदीप इलेवन को 134 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में शारिक इलेवन के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और विपक्षी टीम को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया।
फाइनल में कुलदीप इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शारिक इलेवन ने निर्धारित 16 ओवरों में 205 रन का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से अमन यादव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुलदीप इलेवन की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मात्र 71 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह शारिक इलेवन ने 134 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए अमन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक दिनेश रावत ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सिद्धार्थ अवस्थी, सोनू सिंह, संदीप सिंह, अलगू सिंह, विपिन सिंह, संतोष शुक्ला और गौतम पाठक मौजूद रहे।