{"_id":"573f577c4f1c1bad63ac730f","slug":"sharda-canal-drowning-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में डूब कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में डूब कर युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूब कर मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर शारदा नहर में नहाने गया युवक डूब कर मर गया। शुक्रवार की शाम युवक का शव नहर में उतराता मिला। मृतक के पिता ने बेटे के दोस्तों पर ही उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साढ़ेमऊ बाजार निवासी फंगेलाल का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। देर रात तक जब अमित घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम उजरवारा पुरवा के पास अमित का शव शारदा नहर में उतराता मिला। लोगों की सूचना पर परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। मृतक (अमित) के पिता फंगेलाल ने बेटे की हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।