{"_id":"6212a32982494d78dc5e48bb","slug":"seven-more-found-corona-infected-barabanki-news-lko618717154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना मरीजों की संख्या बहुत तेजी के साथ घट रही है। रविवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के मुताबिक सात नए कोरोना मरीज पाए गए। उपचार के बाद 17 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर महज 165 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुुसार रविवार को जिले में 1092 लोगों की कोरोना जांच की गई। शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार महज सात कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें फतेहपुर में दो, रामसनेहीघाट में एक, हरख में एक, घुंघटेर में एक, सूरतगंज में एक, देवा में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया जबकि उपचार के बाद 17 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 165 रह गई है।
वहीं जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को 11 हजार 551 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 290 लोगों को बूस्टर डोज दी गई जबकि 15 से 18 आयुवर्ग के 3595 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा 18 प्लस वालों में 2112 को पहली डोज तो 5554 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि कोरोना के केस भले ही तेजी से कम हो रहे हों लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। इसलिए लापरवाही न करें और पूरी तरह से सतर्क रहें तथा सुरक्षित रहें और बहुत ज्यादा जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।