{"_id":"64f4e4937f03c65ffa024545","slug":"seven-kilometers-dead-body-of-teenager-drowned-in-gomti-found-far-away-barabanki-news-c-315-1-brp1007-3801-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सात किमी. दूर मिला गोमती में डूबे किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सात किमी. दूर मिला गोमती में डूबे किशोर का शव
Mon, 04 Sep 2023 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के रामापुर घाट पर गोमती नदी में डूबे किशोर का शव घटनास्थल से करीब सात किमी. दूर रविवार की सुबह बरामद हुआ। शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
असंद्रा क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी विनोद कुमार रावत का पुत्र रवि कुमार रावत (14) अपने साथी अमित कुमार के साथ शनिवार की शाम रामापुर घाट पर गोमती में नहाने गया था। डुबकी लगाने के काफी समय बाद भी रवि बाहर नहीं निकला तो अमित ने नदी से बाहर आकर ग्रामीणों को उसके डूबने की सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी व पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की थी।
रविवार की सुबह एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम दो मोटरबोट के साथ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। घटनास्थल से करीब सात किमी. दूर पलौली घाट के पास किशोर का शव बरामद हुआ। किशोर के पिता विनोद कुमार खेती करते हैं। रवि कक्षा पांच का छात्र था। परिवार में मां के अलावा भाई अंकित (11) व बहन जुगुर्ती (5) हैं। स्कूल से आने के बाद वह नहाने गया था। एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित आर महाजन ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं नदी में गहराई अधिक होने के संबंध में प्रधान को निशानदेही के लिए चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।