फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   seven arrest

सात शातिर गिरफ्तार, नगदी व चोरी का सामान बरामद

Tue, 02 Mar 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
seven arrest
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर पुलिस ने सात शातिरों को गिरफ्तार कर हरख ब्लॉक के समाने दो दुकान व मकान में हुई चोरी की घटना के खुलासे का दावा किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए शातिरों के कब्जे से 54 सौ रुपये नकद और आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

जैदपुर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी नेतृत्व वाली पुलिस टीम रविवार की रात गश्त कर रही थी। इस दौरान हरख-जैदपुर मार्ग पर बलछत गांव के पास चोरी की योजना बना रहे सात शातिर को धर दबोचा। इसमें सफदरगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी शिव कुमार, जैदपुर के मसरनपुरवा निवासी राज कुमार व संतोष, जहांगीराबाद के बिछलंगा के बनवारी, टिकैतनगर के अंबरपुर निवासी लल्लू व अल्हामऊ के माधव प्रसाद तथा बदोसरायं के ददरौली के प्रमोद चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए शातिरों ने पिछले सप्ताह हरख ब्लॉक के सामने ज्वैलर्स व रेडीमेड की दुकान व मकान में चोरी की बात कबूल की है। जिनके पास आभूषण, सोलर पैनल व बैट्री के साथ रेडीमेड के कपडे़ बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्त पर पहले से चोरी के कई मामले दर्ज है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed