{"_id":"6924ad19c2eba006ff08c1e7","slug":"seven-accused-acquitted-in-16-year-old-gangster-case-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152577-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 16 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में सात आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 16 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में सात आरोपी दोषमुक्त
Tue, 25 Nov 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गैंगस्टर एक्ट के करीब 16 वर्ष पुराने मामले में अदालत ने सात आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। जबकि मुकदमे की सुनवाई के दौरान तीन अन्य आरोपियों की मृत्यु हो गई थी।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2009 में बड्डूपुर थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष शादाब खान ने गैंगस्टर एक्ट के तहत यह मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी अरविंद, भीखमपुर गांव निवासी दिनेश कुमार वर्मा, बंभौरा निवासी जगदीश, तथा सकटू, दिनेश, अरविंद, रियाज, लक्ष्मी, राकेश और संजय को आरोपी बनाया गया था। मुकदमे के विचारण के दौरान जगदीश, दिनेश और लक्ष्मी का निधन हो गया। शेष सात आरोपियों की सुनवाई पूरी होने पर अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) असद अहमद हाशमी ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के किसी संगठित गिरोह का हिस्सा होने का आरोप साबित नहीं कर सका, जिसके कारण सभी आरोपियों को बरी किया जाता है।
(संवाद)