{"_id":"66a4335a758630edc5042134","slug":"selfie-attendance-revealed-33-found-absent-barabanki-news-c-315-1-brp1007-121371-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सेल्फी हाजिरी ने खाेली पोल, 33 मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सेल्फी हाजिरी ने खाेली पोल, 33 मिले अनुपस्थित
Sat, 27 Jul 2024 05:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। विकास भवन से लेकर ब्लॉकों में अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने के लिए सीडीओ अ. सुदन की नई पहल से खलबली मच गई। सेल्फी से हाजिरी मांगी गई तो विकास भवन से लेकर ब्लॉकों तक में पोल खुल गई। 14 जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 19 और अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसपर सीडीओ ने संबंधितों से जवाब तलब किया है।
सीडीओ अ. सुदन ने सुबह करीब 10.15 बजे सेल्फी के माध्यम से कार्यालयों में हाजिरी भेजने के निर्देश दिए थे। इस दौरान विकास भवन में डीसी एनआरएलएम वीके मोहन, जिला युवा कल्याण अधिकारी दलबीर सिंह, सीवीओ डॉ. अतुल अवस्थी, एआर कोऑपरेटिव लोकेश त्रिपाठी, डीपीआरओ नीतेश भोंडेले, डीएओ राजित राम, पीओ डूडा विजया तिवारी, डीपीओ अखिलेंद्र दुबे अनुपस्थित मिले। यही नहीं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सतेंद्र प्रताप सिंह, डीएचओ महेश कुमार श्रीवास्तव, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरके श्रीवास्तव, सहायक अभियंता लघु सिंचाई बीके सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु द्विवेदी, डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव गैरहाजिर रहे। वे मौके से सेल्फी नहीं भेज पाए।
वहीं, ब्लॉक मसौली में जेई लघु सिंचाई अरुण कुमार, जेई आरईएस प्रमोद कुमार गौतम, एडीओ आईएसबी मदन कुमार कनौजिया, हैदरगढ़ में एबीटी सुनील कुमार, जेई आरईएस आशुतोष पाल, तकनीकी सहायक बालकृष्ण वर्मा, टीए जितेंद्र कुमार, बीएमएम शालिनी प्रकाश अनुपस्थित मिले। इनके अलावा बीओपीआरडी विशाल वर्मा, एडीओ डब्लू वंदना शुक्ला, फतेहपुर में वरिष्ठ सहायक आतिफ हसनैन, बीटी हेमंत सिंह, बीटी प्रदीप कुमार मौर्य, सिद्धौर में बीटी हरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, बीएमएम दिलीप सिंह, निंदूरा में एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह, सूरतगंज में एडीओ ओएजी सिद्धार्थ मिश्रा, जेई आरईएस जेएस सिसौदिया दफ्तर में मौजूद नहीं थे। सीडीओ ने बताया कि सभी अधिकारियों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।