{"_id":"61bb85ce608455100c1447f2","slug":"seeing-the-mess-in-the-hospital-the-cmo-got-angry-reprimanded-barabanki-news-lko60926547","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी देख भड़के सीएमओ, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी देख भड़के सीएमओ, लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। सीएमओ ने बृृहस्पतिवार को सीएचसी रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने और आयुष्मान योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्डों की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं का स्टॉक कम पाए जाने और लेबर रूम में साफ-सफाई न होने पर अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई।
आयुष्मान योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जाते हुए कहा कि प्रतिदिन कम से कम सौ से डेढ़ सौ लोगों के योजना के तहत कार्ड बनाए जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान सीएमओ द्वारा एक्सरे रूम, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ओपीडी, पैथोलॉजी, टीकाकरण साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा गया। साथ ही स्टॉफ उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड की प्रगति व वैक्सीनेशन को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।