{"_id":"6228fbcba20efd2ee43e362b","slug":"security-barabanki-news-lko6211014177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से होगी सुरक्षा की निगरानी, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से होगी सुरक्षा की निगरानी, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की बृहस्पतिवार को होने वाली मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार हो गया है। ड्रोन से सुरक्षा की निगरानी होगी। वहीं मतगणना स्थल के अंदर के हिस्से की सुरक्षा अर्धसैनिक बल तो बाहरी हिस्से की कमान यूपी पुलिस के जवान संभालेंगे। 10 बैरियर बनाकर तीन स्थानों पर मतगणना स्थल पर जाने वाले प्रत्याशी से लेकर एजेंट तक की तलाशी ली जाएगी।
सौ मीटर की दूरी नो व्हीकल जोन होगा। ऐसे में चार स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके अलावा डीएम ने नवीन मंडी में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतगणना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसपी ने मंडी स्थल पहुंचकर मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था का हाल देखा।
जिले की सभी छह विधानसभा सीट के मतदान की मतगणना बहराइच मार्ग पर स्थित नवीन मंडी में होगी। मतगणना की सुरक्षा का खाका प्रशासन ने तैयार कर लिया है। मतगणना स्थल के अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। जिसके लिए तीन कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स की ड्यूटी गई है।
विज्ञापन
वहीं बाहरी भाग की सुरक्षा में दो एएसपी, छह सीओ व 11 थानाध्यक्ष, 49 दरोगा, 568 सिपाही व दो प्लाटून पीएसी के जवानों को लगाया गया है। बनाए गए 10 बैरियर में पांच मतगणना स्थल के परिसर में तो पांच बैरियर बाहर बनाए गए हैं। मतगणना स्थल पर जाने वाले एजेंट व प्रत्याशियों तक की चेकिंग तीन स्थानों पर की जाएगी।
इसके लिए सादे कपड़ों में एलआईयू को लगाया गया है। इनकी ड्यूटी पहले शिफ्ट में सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक व दूसरी शिफ्ट में अपराह्न चार बजे से मतगणना की समाप्ति तक रहेगी। एएसपी व चुनाव प्रभारी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। अर्धसैनिक बल की निगरानी में मतगणना होगी। जवानों की ड्यूटी दो शिफ्टों में लगाई जाएगी।
गोंडा मार्ग पर बंद रहेगा यातायात
मतगणना स्थल से सौ मीटर की दूरी में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। मतगणना के दिन बाराबंकी-गोंडा-बहराइच मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा। ऐसे में बड़े वाहनों का आवागमन चौकाघाट से मरकामऊ होते हुए सफदरगंज से हाईवे से होता रहेगा।
सात स्थलों पर होगी पार्किंग
सुल्तानपुर गांव, पीएसी ग्राउंड व शहर की ओर से आने वालों के वाहनों के लिए सीपी राइस मिल, परमेश्वर कोल्ड स्टोरेज व नया बस अड्डा परिसर में पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके अलावा एक आकस्मिक पार्किंग इफ्को केंद्र के बगल स्थित कॉलोनी के मार्ग पर बनाई गई है।
काउंटिंग स्थल को त्रिस्तरीय सुरक्षा रहेगी। सीआरपीएफ, पीएसी के साथ पुलिस दंगा नियंत्रण व फायर ब्रिगेड लगाई गई है। इसको लेकर बैरियर बनाए गए है। गोंडा मार्ग का रूट डायवर्जन किया गया है।
-अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक