{"_id":"6998c3bb90113fa62d01d78c","slug":"sdo-did-not-reach-the-electricity-mega-camp-consumers-returned-disappointed-barabanki-news-c-315-1-brp1005-159501-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बिजली मेगा कैंप में एसडीओ नहीं पहुंचे, मायूस लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बिजली मेगा कैंप में एसडीओ नहीं पहुंचे, मायूस लौटे उपभोक्ता
Sat, 21 Feb 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर। बिजली उपकेंद्र सिरौलीगौसपुर के अवर अभियंता के नेतृत्व में बदोसराय के पंचायत भवन पर बिजली मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 200 उपभोक्ताओं से करीब चार लाख विद्युत बकाया बिल जमा कराया गया। जबकि 12 उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना से जोड़ा गया। बिल जमा न करने वाले 22 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। आयोजित कैंप में एसडीओ के न पहुंचने से बिजली बिल में संशोधन करने आए उपभोक्ता मायूस होकर लौट गए। अवर अभियंता राज मौर्य ने बताया कि जिले में मीटिंग होने के चलते एसडीओ शिविर में नहीं पहुंचे। शिविर में आने वाले उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
खर्च 20 यूनिट, बिल आया 452 यूनिट का
रसूलपुर गांव के रहने वाले फकीर मोहम्मद ने बताया कि करीब ढाई माह पहले विद्युत कनेक्शन करवाया गया था। इस बीच परिवार कमाने के लिए बाहर चला गया। लगे बिजली मीटर पर बिजली खर्च 20 यूनिट खर्च दिख रहा है। जबकि बिल 452 यूनिट खर्च का भेज दिया गया है। जिसे सही करने के लिए मेगा कैंप में आए थे, लेकिन एसडीओ के नहीं आने से बिल दुरुस्त नहीं हो सका।
बिना मीटर रीडिंग के भेज दिया बिल
किंतूर गांव के रहने वाले शाहिद अली ने बताया कि पिछले माह पूरे बिल का भुगतान कर दिया गया था। इस बार बिल 108 यूनिट का 2905 रुपये आया है। कैंप में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि बिजली बिल जमा करने का कैंप चल रहा है। मसौली जाकर संशोधित करना होगा। यहां सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे घर वापस लौट रहे हैं।