{"_id":"693c7be80a2bd384e40c2b81","slug":"scouting-and-guiding-enhances-personality-and-makes-them-capable-citizens-barabanki-news-c-315-1-brp1005-153912-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्काउट-गाइडिंग से निखरता व्यक्तित्व, बनते हैं सुयोग्य नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्काउट-गाइडिंग से निखरता व्यक्तित्व, बनते हैं सुयोग्य नागरिक
Sat, 13 Dec 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
स्काउट गाइड में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी।
गणेशपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शुक्रवार को उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य अमित कुमार यादव की मौजूदगी में हुआ। प्रशिक्षु स्काउट-गाइड ने गॉड ऑफ ऑनर देकर प्राचार्य का स्वागत किया। पांच दिनों के दौरान कराए गए सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया गया। प्रशिक्षुओं ने सर्वधर्म प्रार्थना, दीक्षा, तंबू निर्माण और बिना बर्तन भोजन जैसी गतिविधियों का प्रभावी प्रदर्शन किया।
प्राचार्य अमित कुमार यादव ने कहा कि स्काउटिंग विषम परिस्थितियों में सामंजस्य स्थापित करने की कला सिखाती है। इससे अध्यापकों में अनुशासन विकसित होता है और देश को सुयोग्य नागरिक मिलते हैं। प्राचार्य स्वयं उनके बनाए तंबू में बैठ गए और प्रशिक्षुओं का उत्साह बढ़ाया।
मूल्यांकन में ऋषभ सिंह को सर्वश्रेष्ठ स्काउट और यति गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ गाइड चुना गया। स्काउट वर्ग में टोली नंबर तीन प्रथम और टोली नंबर दो द्वितीय रही। वहीं गाइड वर्ग में टोली नंबर पांच को प्रथम और टोली नंबर दो को द्वितीय स्थान मिला। कार्यक्रम के अंत में दीक्षा संस्कार हुआ। इसके बाद प्राचार्य ने विजेता स्काउट-गाइड को ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
स्काउट गाइड प्रभारी महेंद्र कुमार यादव ने सभी का आभार जताया। पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स में रितु अग्निहोत्री, राजेंद्र त्रिपाठी और राम आसरे ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में आनंद यादव, जहीर अहमद, लालचंद, जितेंद्र कुमार सोनकर, केके अवस्थी, कमलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।