फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Scorching heat and hot wave in town

तरसा रहे बादल, झुलसा रही धूप

Wed, 18 Jul 2018 11:23 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 18 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat and hot wave in town
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

सुबह से ही तेज धूप व पुरवा से बढ़ी उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान रहे। घर बाहर निकलते ही धूप झुलसा रही है। वहीं राहगीर छांव की तलाश करते रहे। हालांकि पारा कुछ लुढ़का पर पुरवा हवा से बढ़ी उमस भरी गर्मी के सितम में कोई कमी नहीं आई। 

विज्ञापन


बुधवार की सुबह से तेज धूप के साथ बढ़ी गर्मी मानो आसमान से आग की बारिश होने का अहसास करा रही थी। ऐसे मेें दिन भर लोग पसीने-पसीने दिखे। भीषण गर्मी से बाहर निकले लोगों केे गले तक सूख गए। ऐसे में पेयजल व ठंडे पानी से लोगों की प्यास तब राहत में दिखे। गर्म इतनी की कुलर पंखे तक गर्म हवा फेंकने लगे। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चे व कार्यालय में काम करने वाली कर्मचारी तक उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। दोपहर में तो बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। 
विज्ञापन


उधर दूसरी ओर शहर में अघोषित बिजली कटौती में भी सुधार नहीं हो पा रहा है। मंगलवार की रात व बुधवार को दिन में कई बार बिजली कटौती की गई जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लो वोल्टेज ठीक होने का नाम ही नहीं ले रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed