{"_id":"667b37048860dd5bc1004067","slug":"schools-opened-day-spent-in-cleaning-children-will-come-from-28th-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119496-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूल खुले, सफाई में बीता दिन, 28 से आएंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूल खुले, सफाई में बीता दिन, 28 से आएंगे बच्चे
Wed, 26 Jun 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद 25 जून से सरकारी स्कूलों को खोलने के आदेश थे। इसलिए मंगलवार को परिषदीय विद्यालय खुले। सड़क किनारे व नजदीक के स्कूलों में तो शिक्षक समय से पहुंच गए मगर तराई व सुदूर इलाकों के स्कूलों में सिर्फ रस्म अदायगी ही हुई। वहीं दो लाख बच्चों के अभिभावकों के खाते में यूनीफार्म का 12-12 सौ रुपए भेजने के बैच तैयार हो गए हैं।
जिले में संचालित 2626 परिषदीय विद्यालयों में 2.65 लाख बच्चे पंजीकृत है। यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा करीब 80 हजार कम है। स्कूल खुलने के साथ ही विशेष नामांकन अभियान शुरू किये जाने के निर्देश जारी किए गए थे।मंगलवार को दरियाबाद क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कोटवाधाम में सभी शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान कमरों की साफ सफाई का कार्य किया गया। अमनियापुर में भी सभी मौजूद रहकर विद्यालय का रजिस्टर व अन्य जरूरी कार्य निपटाते हुए दिखाई दिए। हरख ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नेवली, नरौली हो या बनीकोडर के अकोहरी, बेलहरी, सूरजपुर जैसे स्कूलों में शिक्षक शिक्षिकाएं सफाई कार्य में जुटी रहीं। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि 28 जून से पहले स्कूल बच्चों के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।