फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school vehicle

अभियान ठप, दौड़ रहे 297 अनफिट स्कूली वाहन

Sat, 02 Jul 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
school vehicle
बाराबंकी। स्कूल खुल गए हैं और स्कूली वाहन भी सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। बच्चों को ढो रहे इन वाहनों में कौन सा अनफिट है, इसकी जांच भी बंद हो गई है। ऐसे में एक बार फिर हजारों नौनिहाल घर से स्कूल और फिर स्कूल से घर का असुरक्षित सफर तय कर रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि अभी भी जिले में स्कूली वाहन के रूप में पंजीकृत 297 वाहन अनफिट हैं। तमाम सख्ती के बाद भी इनसे संबंधित स्कूल संचालक चेत नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 906 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। बीते अप्रैल माह में गाजियाबाद में स्कूली वाहन में बच्चे की मौत के बाद जिलेे में स्कूली वाहनों की छानबीन की गई तो करीब साढ़े तीन सौ वाहन अनफिट मिले। कई स्कूली वाहन तो ऐसे थे जिनका कई वर्षों से फिटनेस ही नहीं कराया गया था। इसे लेकर एआरटीओ ने जब सख्ती बरतना शुरू किया तो करीब दो दर्जन वाहनों का फिटनेस कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद एआरटीओ ने 328 स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया। एआरटीओ प्रशासन ने इन वाहनों का पंजीकरण कार्यालय से निलंबित करते हुए इन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया। स्कूल खुलने के बाद 31 स्कूली वाहनों का फिटनेस कराया जा चुका है। मगर 297 वाहनों का फिटनेस तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं स्कूूली वाहन
वाहनों की चेकिंग को लेकर एआरटीओ प्रशासन द्वारा एक जुलाई से अभियान चलाने की योजना बनाई गई थी लेकिन एआरटीओ प्रशासन व डीआईओएस का स्थानांतरण होने से योजना परवान नहीं चढ़ सकी। ऐसे में स्कूूल संचालक बेखौफ होकर वाहनों का संचालन करा रहे हैं। यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि सड़कों पर दौड़ रहे स्कूली वाहन मानकों को पूरा करते हैं या फिर अनफिट हैं।

निलंबित वाहन दौड़ते मिले तो दर्ज होगा केस
जिन स्कूली वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया जा चुका है, अगर वे वाहन बच्चे ढोते पाए गए तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा। साथ ही वाहन संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बच्चों की सुरक्षा का सवाल है इसलिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
-अंकिता शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed