{"_id":"627aba6f5a993065905aa5e5","slug":"school-vehicle-barabanki-news-lko6299929110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिटनेस नहीं कराया तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिटनेस नहीं कराया तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। नौनिहालों की जान से साथ खिलवाड़ करने वाले स्कूलों की एनओसी व मान्यता खतरे में पड़ गई है। जो स्कूल अपने वाहनों का फिटनेस नहीं करा रहे हैं उनको जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त चेतावनी दी है। सभी से सप्ताह भर के अंदर फिटनेस कराने को कहा गया है।
जिले में 906 स्कूली वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। 15 दिन पहले छानबीन के बाद एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने पाया कि 315 वाहन ऐसे हैं जो अनफिट हैं। इसे लेकर संबंधित स्कूल संचालक को नोटिस जारी किया गया। कई वाहनों पर कार्रवाई हुई। सख्ती का असर इतना भर रहा कि 50 से अधिक वाहनों का फिटनेस हो गया।
मगर अभी भी करीब ढाई सौ अनफिट वाहन स्कूली बच्चों को ढो रहे हैं। एआरटीओ को यह मालूम है मगर वाहन के सड़क पर मिलने पर ही कार्रवाई हो सकती है। स्कूलों की लापरवाही को देखते हुए एआरटीओ ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है मगर स्कूल संचालक अपने वाहनों के फिटनेस में कोई रुचि नही दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए अब जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने स्कूल व कॉलेज संचालकों को पत्र लिख दिया है। स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि जो स्कूल अपने वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त करेेंगे उनकी एनओसी व मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
जिन स्कूली वाहनों ने फिटनेस प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं किए हैं उनको चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी किसी स्कूल का वाहन अनफिट पाया जाता है तो स्कूल की एनओसी व मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-राजेश कुमार, डीआईओएस