{"_id":"596e543f4f1c1b844a8b4745","slug":"school-van-overturns-injures-five-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन पलटी, पांच बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन पलटी, पांच बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को लेकर मंगलवार को सुबह स्कूल जा रही एक वैन सफदरगंज-जैदपुर मार्ग पर शहजादपुर पुलिया के पास खंती में पलट गई। हादसे में वैन में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। जिनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया।
क्षेत्र के बच्चों को लेकर सुबह स्कूल जा रही एक वैन सफदरगंज-जैदपुर मार्ग पर शहजादपुर पुलिया के पास अचानक खंती में पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। स्कूली वैन के खंती में पलट जाने की सूचना से जैदपुर में खुले प्राइवेट स्कूल मालिकों में हड़कंप मच गया।
सभी स्कूल छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचने लगे थे। तब तक ग्रामीणों ने वैन को खंती से बाहर निकाल कर भेज दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वैन मीनापुर के प्रेमचंद्र की है। बताया गया कि वैन जैदपुर कस्बे के भानमऊ रोड पर स्थित श्री सांई इंटर कॉलेज की थ, जिसमें पांच बच्चे बैठे थे, जिनको चोट मामूली लगी है।
विज्ञापन
इस संबंध में हल्का इंचार्ज दिनेश यादव ने बताया कि सुबह एक स्कूली वैन के खंती में पलटने की सूचना मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां से गाड़ी को खंती से निकाल चली गई थी। अगर अभिभावकों से शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।