फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   'School Chalo Abhiyan' (Let's Go to School Campaign) with the resolve that every child will study and progress.

Barabanki News: हर बच्चा पढ़ेगा-बढ़ेगा के संकल्प के साथ स्कूल चलो अभियान

Sun, 05 Jul 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
'School Chalo Abhiyan' (Let's Go to School Campaign) with the resolve that every child will study and progress.
बाराबंकी। माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान 2026 का द्वितीय चरण शुरू है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत कक्षा 9 और 11 में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। हर बच्चा पढ़ेगा-बढ़ेगा तभी तो बाराबंकी आगे बढ़ेगा के नारे के साथ जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त स्कूलों में 10 बिंदुओं की एक विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

अभियान को पारदर्शी और हाइटेक बनाने के लिए हर स्कूल में नोडल शिक्षक तैनात किए गए हैं। स्कूलों को प्रतिदिन के नामांकन की प्रगति जियो टैगिंग तस्वीरों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जा रही है। कार्ययोजना के तहत विद्यालय परिसर के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों से संपर्क कर कक्षा आठ और 10 उत्तीर्ण छात्रों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

ड्रॉपआउट और प्रवासी बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल के शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राएं स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर हाथ में लेकर गांव की पगडंडियों से होकर जागरूकता की अलख जगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को शत-प्रतिशत नामांकन के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा आठ और 10 उत्तीर्ण कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। बालिकाओं, दिव्यांग, गरीब और अल्पसंख्यक बच्चों के नामांकन को प्राथमिकता दी जाएगी। दैनिक मॉनिटरिंग और जियो-टैगिंग रिपोर्ट में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
- अमिता सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed