फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   School bus running without fitness seized

Barabanki News: बिना फिटनेस दौड़ रही स्कूली बस सीज

Thu, 24 Apr 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 24 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
School bus running without fitness seized
बाराबंकी। अवैध ढंग से ई रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने के लिए परिवहन व पुलिस विभाग ने बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। हाईवे के बाद अब शहर के अंदर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना फिटनेस एक स्कूली बस, ओवरलोडेड तीन वाहन और चार ई रिक्शे सीज किए गए। सीज किए गए सभी वाहनों को मंडी चौकी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


पल्हरी चौराहे पर ई रिक्शा व डग्गामार वाहनों के चलते अक्सर जाम लगता रहता है। इस पर अंकुश लगाने के लिए अंकिता शुक्ला की अगुवाई में पल्हरी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक स्कूली बस बिना फिटनेस के मिली। टीम ने स्कूली बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन


चार ई रिक्शों का संचालन अवैध मिला। चारों को मंडी चौकी में बंद करा दिया गया। जांच के दौरान ओवरलोडेड तीन वाहन सीज किए गए। संयुक्त कार्रवाई के दौरान एआरटीओ व टीएसआई रामयतन यादव की टीम ने नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 56 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूली वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पंजीकृत स्कूली वाहनों में से करीब 102 वाहन ऐसे हैं जिनके संचालकों द्वारा फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं लिया गया है। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के साथ-साथ ऐसे वाहनों के पंजीयन के निलंबन व निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। जिन वाहनों के फिटनेस की अवधि समाप्त हो चुका है, वह एक सप्ताह के भीतर प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें, नहीं तो ऐसे वाहनों के पंजीयन निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही डीएम के माध्यम से विद्यालय की मान्यता के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed