फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

50 प्रतिशत को नहीं मिली ड्रेस व जूते-मोजे की राशि

Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 50 प्रतिशत बच्चों को ड्रेस और जूूते-मोजे की राशि नहीं मिल सकी है। वहीं जिन्हें राशि मिली है उनके अभिभावक द्वारा ड्रेस खरीद की मॉनीटरिंग भी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नहीं की जा रही है। ऐसे में ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2636 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में चार लाख 19 हजार 440 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिले के बीएसए कार्यालय से भेजी गई सूचना के आधार पर सर्दी को देखते हुए शासन स्तर से अब तक 2 लाख 19 हजार 573 नौनिहालों के ड्रेस और जूता-मोजा की राशि प्रति छात्र 1100 रुपये के हिसाब से उनके अभिभावकों को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

जबकि अभी भी एक लाख 99 हजार 927 बच्चों को यह राशि नहीं मिल सकी है। गौर करने वाली बात तो यह है कि जिन नौनिहालों को राशि भेजी गई है उनमें से कितनों ने ड्रेस और जूता-मोजा खरीदा इसकी जानकारी विभाग के पास नहीं हैं। मॉनीटरिंग न होने से अभिभावक भी ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अभिभावक ड्रेस और जूते-मोजे के पैसे को खेती-किसानी में लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक राशि भेजने की है प्राथमिकता
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सभी 4 लाख 19 हजार 440 नौनिहालों को ड्रेस और जूते-मोजे की खरीद के लिए 15 दिसंबर तक राशि भेजने के निर्देश शासन स्तर से हैं। इसके लिए विभाग को ब्लॉकवार स्कूलों के नौनिहालों का डाटा तैयार कर निदेशालय को भेजना है। जिसके आधार पर सीधे राशि बच्चों के अभिभावकों के खातों में पहुंचती है।

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का पूरा विवरण शासन को भेज दिया गया है। पैसा भेजने का कार्य शासन स्तर से किया जा रहा है। छात्रों के खाते में पैसा भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
-अजय कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed