फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

अनुदानित स्कूलों में बाबुओं की होगी भर्ती

Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त लिपिक पद पर जल्द ही भर्ती होगी। इसमें पीईटी पास लोगों को आवेदन करने का मौका मिलेगा। वहीं विद्यालयवार समिति बनाकर चयन किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों से बाबुओं के रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। जिसके मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके पूरे होने के बाद एडेड स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन

जिले में पांच अल्पसंख्यक विद्यालयों को अलग करने के बाद 30 अनुुदानित माध्यमिक विद्यालय हैं। जिसमें प्रबंधकों की मनमानी से की जा रही नियुक्ति पर शासन ने रोक लगा दी थी। उसके बाद नियुक्ति न होने से बाबुओं के काफी पद रिक्त थे। ऐसे में बाबुओं की कमी को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थी। इस पर शासन ने अनुदानित विद्यालयों में बाबुओं की भर्ती करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके संबंध में अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के आदेश पर विद्यालय वार समिति बनाकर बाबुओं की भर्ती करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

चयन समिति में कॉलेज के प्रबंधक, डीआईओएस, जिला सेवायोजन अधिकारी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य होंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के साथ उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा कराई गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 50 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। इसको लेकर डीआईओएस से एडेड विद्यालयों से बाबुओं के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। जिस पर अभी तक 30 में 13 विद्यालयों ने ही सूचना उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडेड विद्यालयों में बाबुओं के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए विद्यालयवार चयन समिति बनाई जाएगी। विद्यालयों से रिक्त पदों की सूचना मांगी गई है। जिसके मिलने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed