फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   school

जलभराव तो कहीं पर गंदगी के बीच आज खुलेंगे स्कूल

Tue, 24 Aug 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
school
बाराबंकी। जलभराव तो कहीं पर झाड़ियां और गंदगी के बीच कक्षा 6 से आठ तक के विद्यालय मंगलवार से खुलेंगे। शासन ने इस संबंध में निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे। लेकिन अभी भी कई विद्यालय ऐसे हैं जहां पर साफ-सफाई तक नहीं कराई गई है। परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके अलावा कोरोना से बचाव के इंतजाम भी कई स्कूल में नहीं किए गए हैं। इन सबके बीच विद्यालय खुलने जा रहे हैं। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 844 जूनियर विद्यालयों को मंगलवार से खोला जा रहा है। देखा जाए तो मौजूदा समय में जूनियर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या एक लाख आठ हजार के आसपास बताई जा रही है। शासन ने इस संबंध में पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं। बीएसए ने भी सभी बीईओ को आदेश का अनुपालन करने का आदेश दिया लेकिन इसके बाद भी कई विद्यालय ऐसे हैं जहां पर जलभराव के साथ-साथ बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं और जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इससे साफ होता है कि शासन और बीएसए के आदेश को बीईओ ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा है कि विद्यालयों की साफ-सफाई तक नहीं कराई जा सकी है। उदाहरण के तौर पर हरख का प्राथमिक विद्यालय पीरपुर, सिद्धौर का मोहम्मद हुसैन बख्श, त्रिवेदीगंज का जमुनीपुर, फतेहपुर का हसनपुर आदि बानगी भर हैं। ऐसे कई और विद्यालय हैं जहां अव्यवस्थाएं हावी हैं। इसके अलावा इन विद्यालयों में कोरोना से निपटने के भी कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पालियों में चल सकतीं कक्षाएं
बीएसए ने बताया कि यदि विद्यालय में बच्चों की संख्या ज्यादा है तो इन्हें दो पालियों में संचालित किया जा सकता है। सुबह सात बजे से साढ़े दस बजे तक और 11 बजे से ढाई बजे तक दो पालियों में कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस संबंध में सभी बीईओ को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
बच्चों को भेजने को तैयार हैं हम
लखपेड़ाबाग निवासी रोहित मिश्रा बताते हैं कि वह कोरोना नियमों का पालन करते हुए अपने बच्चे को विद्यालय भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यहीं के रहने वाले प्रवेश शुक्ला बताते हैं कि लंबे समय से स्कूल बंद होने के कारण बच्चों की शिक्षा पर विपरीत असर पड़ रहा है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने में कोई दिक्कत नहीं है।
विद्यालयों में जो कमियां थीं उन्हें दूर करने के निर्देश पहले ही सभी बीईओ को दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी यदि विद्यालयों में गंदगी, जलभराव और झाड़ियां लगी हुई हैं तो स्थिति बेहद गंभीर है। ऐसे बीईओ से जवाब तलब किया जाएगा। विद्यालयों में कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

-अजय कुमार सिंह, बीएसए
कोविड प्रोटोकॉल के तहत कक्षाओं का संचालन किया जाए। बच्चों को बैठाने की जगह पर उचित दूरी रखी जाए। विद्यालय में आने वाले बच्चे मास्क जरूर लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। कक्षाएं समाप्त होने के बाद कक्षाओं को सैनिटाइज कराए जाए।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed