{"_id":"5d1ba79b8ebc3e3cb373643f","slug":"school-barabanki-news-lko468547894","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बंद किए मवेशी, दो घंटे परेशान हुए बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बंद किए मवेशी, दो घंटे परेशान हुए बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फसल को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा मवेशियों को ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में बंद कर दिया। मंगलवार सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो नजारा देख बाहर ही खड़े हो गए। करीब दो घंटे तक शिक्षक व बच्चे स्कूल के बाहर खड़े रहे। हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ही स्कूल में बंद मवेशियों को आजाद किया।
जैदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत इसरौली सेठ प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने 24 छुट्टा मवेशियों को बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे तो परिसर में आवारा मवेशी देख भौचकरह गए। शिक्षकों ने तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मवेशियों के साथ सेल्फी लेकर बीईओ को सूचना दी। करीब दो घंटे तक बच्चे व शिक्षक स्कूल के बाहर खड़े रहे। हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीणों ने ही स्कूल के अंदर से मवेशियों को बाहर निकाला। बीईओ हरख अजय गुप्त मौर्या ने बताया की प्राथमिक विद्यालय इसरौली सेठ में ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को बंद कर दिया था। इसके चलते कुछ घंटों के लिए पढ़ाई बाधित रही है।