{"_id":"dc3bab671232d695a87ede7a5adeb69c","slug":"schedule-cast-prevented-from-worshiping-in-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित को मंदिर में पूजा करने से रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित को मंदिर में पूजा करने से रोका
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित को मंदिर में पूजा करने से रोके जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा कि खत्म हो चुकी प्रथा को अगर फिर शुरू करने की कोशिश की गई तो गांव में तनाव की स्थित पैदा हो सकती है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली निवासी गुड्डू का आरोप है कि वह गांव के ही सैलानी माता मंदिर में पूजा करने गया था। मंदिर गांव के ही शिव नरायण वर्मा के घर के पास बना है।
आरोप लगाया कि शिव नरायण वर्मा ने उसे जाति सूचक गाली देकर पूजा करने से मना कर दिया। गुड्डू व अन्य गांव वालों ने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों में महेश प्रसाद एडवोकेट, राकेश, प्रेमचंद, पुत्तीलाल, नौमीलाल, अयोध्या प्रसाद आदि ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर में सभी को पूजा करने का हक दिलाने की मांग की है।