फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Scam in the bank itself: Loan not given to farmers, attachment notice sent

बैंक में ही घोटाला : किसानों को ऋण दिया नहीं, भेजा कुर्की का नोटिस

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Scam in the bank itself: Loan not given to farmers, attachment notice sent
बाराबंकी। बैंक से एक रुपये का ऋण नहीं मिला और कई किसान लाखों के कर्ज में डूब गए। इतना ही नहीं, उनके घर पर कुर्की व नीलामी का नोटिस अलग से पहुंच गया। दो किसानों की तहरीर पर बैंक मैनेजरों पर केस दर्ज किए गए हैं। दोनों मैनेजरों को हटा भी दिया गया है। अब तक आधा दर्जन से अधिक ऐसे किसान सामने आए हैं जिनके साथ बैंक में ही यह ठगी हुई। मामले की जांच बैंक की विजिलेंस कर रही है। सूत्रों के अनुसार केसीसी व मुद्रा लोन के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ तो कुछ लोगों के नए खाते खोलकर उनके नाम लाखों रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के बरौली मलिक गांव के बैंक ऑफ इंडिया से बीते अगस्त में कई किसानों को कर्ज वसूली का नोटिस भेजा गया। नोटिस में किसानों को चेतावनी दी गई कि अगर निर्धारित समय में कर्ज अदा नहीं किया तो चल व अचल संपत्ति की कुर्की व नीलामी की जाएगी। नोटिस देखकर किसान दंग रह गए, क्योंकि वे बैंक तो गए थे मगर उनको कोई बहाना बताकर ऋण नहीं दिया गया था। दो किसानों की तहरीर पर कुछ दिन पहले जैदपुर थाने में बैंक मैनेजर समेत कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना का केस दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि करोड़ों का घोटाला हुआ है। अभी कई और पीड़ित सामने आने की आशंका है। जिन किसानों को ऋण नहीं मिला उनकी सूची बनाई जा रही है। वहीं, एलडीएम विवेक कुमार ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर जांच विजिलेंस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोसूपुर गांव के रामहेत के अनुसार बीरमखेड़ा गांव के राजेश रावत ने कुछ माह पहले बैंक ऑफ इंडिया बरौली मलिक में खाता खुलवाया था। बीते माह में बिना कोई कर्ज लिए उसे नौ लाख 10 हजार के ऋण को अदा करने का नोटिस मिला। बीते 25 अगस्त को जैदपुर थाने में तत्कालीन बैंक मैनेजर अमन वर्मा, राजेश रावत के खिलाफ केस दर्ज हुआ।




हैदरगढ़ के राहुल को भी बैंक मैनेजर राजेश रावत बरौली मलिक शाखा में खाता खुलवाने के लिए लेकर ले गए थे। राहुल ने बैंक से ऋण लेने का कोई फार्म तक नहीं भरा। बीते माह उनके घर कुर्की का नोटिस पहुंचा जिसमें 10 लाख रुपये का ऋण अदा करने को कहा गया। राहुल ने भी बैंक मैनेजर अमन वर्मा और राजेश रावत पर केस दर्ज कराया।



सतरिख थाना क्षेत्र के करखा गांव निवासी शिवनंदन को गोमतीनगर निवासी सुरेश कुमार रावत केसीसी ऋण दिलाने की बात कही और बैंक ऑफ इंडिया बरौली मलिक लेकर गए। एसपी से शिकायत में बताया कि यहां मैनेजर शैलेंद्र प्रताप व अमन वर्मा ने कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कराए और बाद में ऋण नहीं हो पाने की बात कही। अब शिवनंदन को नौ लाख 40 हजार रुपये जमा करने का नोटिस मिला है।



आधा दर्जन शिकायतें आ चुकी हैं। यहां तैनात रहे मैनेजर अमन वर्मा व शैलेंद्र प्रताप को बैंक ने हटा दिया है। पूरी जांच विजिलेंस कर रही है।
राजीव बच्चन, वर्तनाम शाखा प्रबधंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed