फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Saw the condition of schools, interacted with children

Barabanki News: विद्यालयों का देखा हाल, बच्चों से किया संवाद

Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Saw the condition of schools, interacted with children
बाराबंकी। भारत सरकार से आई टीम ने शनिवार को जिले के पीएम श्री विद्यालय के साथ ही परिषदीय एवं केजीबीवी विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पठन पाठन का हाल जाना तथा बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता काे भी परखा। टीम ने बच्चों से संवाद किया और कहा सफलता के लिए परिश्रम बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

निदेशक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार उमेश प्रताप सिंह, यूनिट इंचार्ज निर्माण श्याम किशोर तिवारी के साथ शनिवार को प्राथमिक विद्यालय होड़ोहरी, प्राथमिक विद्यालय बरेठी, पीएम श्री स्कूल प्राथमिक विद्यालय देवगांव तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र/छात्राओं से संवाद करते हुए सवाल पूछे तो बच्चों ने सवालाें का बेबाकी से जवाब भी दिया। इसके साथ ही विद्यालयों में अभिलेखों का परीक्षण, मीनू के अनुसार भोजन, राशन की गुणवत्ता आदि देखी। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बरेठी में छात्र/छात्राओं से संवाद के दौरान प्रगति तथा निपुण की प्रगति बेहतर मिली। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा में निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से उनकी शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय की साफ सफाई, बालिकाओं का हॉस्टल इत्यादि को देखा और बालिकाओं की शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को भी देखा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed